15000 का ईनामिया वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार

kapilvastupost reporter 

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द द्वारा चलाये जा रहे अभियान गिरफ्तारी वाँछित/ वारण्टी अभियुक्त के आदेश क्रम मे एंव अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा के निर्देशन में मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना मोहाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 57/2023 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को गुरुवार को ककरहवा बाजार से अभियुक्त करन वर्मा पुत्र शिवदयाल निवासी दुल्हा शुमाली टोला ककरहवा को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मोहाना जीवन त्रिपाठी, उप निरीक्षक तरुण कुमार शुक्ल, हेड कांस्टेबल दिनेश चन्द्र यादव, रविन्द्र सिंह, कांस्टेबल समर बहादुर यादव शामिल रहे।