📅 Published on: April 7, 2023
देवेंद्र श्रीवास्तव
उसका बाजार सिद्धार्थनगर।
वर्तमान में रोजगार की समस्या एक बड़ी चुनौती बन रही है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। इस समस्या को दूर करने के लिये युवा स्वरोजगार अपनाएँ।
इससे स्वंय के साथ साथ समाज का भी विकास सुगम होगा।उक्त विचार निवर्तमान नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश यादव ने गुरुवार को कस्बा के राजेन्द्रनगर (गौशाला चौराहा ) में विष्णु वर्मा के आभूषण के नए प्रतिष्ठान श्री बाला जी ज्वेलर्स के उद्घाटन के अवसर पर कही है।
उन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता के लिए मंगल कामना करते हुए युवा व्यवसायी को बधाई दिया और कहा कि युवा इसी प्रकार स्वरोजगार आपना कर आर्थिक समृद्धि लाएँ।
इस अवसर पर राजकुमार यादव,संतोष श्रीवास्तव, रोहित प्रजापति,उदय नारायण,धीरेंद्रयादव,अमित,रामपाल,दिनेश,राजेन्द्र सहानी,मनीष वरुण आदि उपस्थित रहे।