📅 Published on: September 8, 2023
kapilvastupost
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन पर सपा नेता उग्रसेन सिंह की अगुवाई में सपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया महंगाई,भ्रष्टाचार, पुलिसिया उत्पीड़न समेत 16 सूत्रीय राज्यपाल संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रदीप कुमार यादव को सौंपा गया।
बड़ी संख्या में सपाईयों ने सपा नेता उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यालय से पुलिस पिकेट,तहसील परिसर तक प्रदर्शन किये एवं तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया,भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किय,महंगाई,भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा की पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है इस भाजपा की तानाशाही सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है हमें एक होकर इस भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है।
सपा नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने कहा की केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल है शोहरतगढ़ में तहसील,थानों,ब्लॉक स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ा है जिससे आम जनमानस पूरी तरह से परेशान है आने वाले 2024 के चुनाव में शोहरतगढ़ की जनता भाजपा को माकूल जवाब देने का काम करेगी।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनिल सिंह,प्रदेश सचिव अजय चौधरी,प्रदेश सचिव विधानसभा प्रत्याशी (304) विभा शुक्ला ,जहीर मालिक, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी , विधान सभा अध्यक्ष हरिनरायन यादव,अब्दुल कलाम जिला सचिव संजय चौरसिया आजाद,राम सजीवन पांडेय,रामू यादव,विष्णु ,टिकोरी
उमर,वकार खान,जय प्रताप यादव,सुरेंद्र यादव, यादव,अली अहमद,हरिराम शर्मा,रामदेव यादव,सुनील जिला पंचायत प्रत्याशी अरुण चौधरी, समाजसेवी लल्ला शर्मा सत्यानन्द सिंह
यादव,मुस्तकीम,रमेश यादव,मुकेश पांडेय,,गुड्डू सिंह,राहुल पांडेय,अजीम खान,अनुराग श्रीवास्तव,शोएब खान, रजिया खतून,सुनीता देवी, समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।