बढनी – वरिष्ठ समाजसेवी बदरे आलम अपने समर्थकों के साथ काग्रेस पार्टी में शामिल कांग्रेस के प्रति लोगों के झुकाव से 2024 में बढ़त के आसार

जनता को अब अपनी सोच बदलनी पड़ेगी किसी एक आदमी के दोनों हाथों में लड्डू नहीं दिया जाना चाहिए |

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर: स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अब्दुल कय्यूम रहमानी के बड़े बेटे वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बदरे आलम (नेता) समाजवादी पार्टी छोड़कर अपने छोटे भाई जहीर आलम व तमाम साथियों के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए |

इस मौके पर अजय राय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कमेटी ने कहा कि बदरे आलम व उनके साथियों का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से सिद्धार्थनगर ही बल्कि पूरे प्रदेश कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी।

बदरे आलम ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं मल्लिका अर्जून खड़गे , राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी, व श्रीमती प्रियंका गांधी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा हूं।

वर्तमान में जिस प्रकार देश में दक्षिणा पंथी विचाराधारा के लोग देश पर कब्जा कर रखा है ।वह देश के लिए घातक साबित हो रहा है । देश में लोकतंत्र, संविधान, भाई चारा संवैधानिक संस्थाओं एवं सार्वजनिक उपक्रमों को कुचक्र रच कर बर्बाद किया जा रहा है।

इस बर्बादी से देश को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही बचा सकती है। इन्हीं परिस्थितियों के कारण में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ हूं। मैं ईमानदारी के साथ अपनी पूरी ताकत के साथ पार्टी हित में काम करुंगा।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद , पूर्व जिला पंचायत सदस्य अकील अहमद मुन्नू, कैलाश वाजपेई, इं लक्ष्मी प्रसाद यादव जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, पीसी सदस्य रियाज मनिहार, जिला कोषाध्यक्ष अर्जून कन्नौजिया, आसिफ रिजवी, इश्तियाक अहमद, हाजी अरशद खुर्शीद, डाक्टर नादिर सलाम, सुरेन्द्र सिंह चौधरी, , पूर्व जिला अध्यक्ष पीस पार्टी जहीर आलम, महबूब आलम, इमरान खान नेता अकबर दादा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।