📅 Published on: September 15, 2023
प्रेम चंद गौड़
सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी के ग्राम पंचायत हल्लौरा में आज ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें
सहायक खण्ड विकास अधिकारी शकील अहमद,ग्राम प्रधान दिनेश कुमार यादव, सहायक विकास खण्ड अधिकारी, लेखपाल की उपस्थित में आयोजित ग्राम चौपाल में लोगों की समस्याओं को सुना गया।
इस मौके पर सहायक खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपाल के माध्यम से अपने गांव में ही लोग अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। इसलिए सभी ग्रामवासियों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
सहायक खण्ड विकास अधिकारी शकील अहमद ने कहा कि ग्राम चौपाल में ग्रामवासी अपने समस्याओं को सीधे ग्राम चौपाल में बता सकते हैं। नाली, खड़ंजा, विजली, पानी, राशन वितरण, आवास,पेंशन आदि समस्याओं को ग्राम चौपाल में उपस्थित अधिकारियों के संज्ञान में डालने से समस्या का निस्तारण हो जाता है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास को गति देने के लिए गांवों में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। यही प्रदेश सरकार की मंशा है।