📅 Published on: September 15, 2023
– बिहार के जनपद किशन गंज का निवासी है घायल नाबालिग बच्चा
– नाम पता और उम्र मे भीषण संदेह ,चर्चाओ का बना विषय
————————————
जाकिर खान
सिद्धार्थनगर । जिला एवं सत्र न्यायलय परिसर सिद्धार्थनगर मे निर्माणाधीन परिवार न्यायलय के बिल्डिंग के दो मंजिला छत से नाबालिग बच्चे की काम करते समय अचानक छत से गिर जाने से बुरी तरह घायल व मरणसन्न हो गया । घटना शुक्रवार कि दोपहर के बाद की है ।
हो हल्लाह सुनकर बगल मे मौजूद लगभग कई अधिवक्ता पुलिस कर्मी मौके पर पहूँच गये । घायल नाबालिग की हालत गंभीर देख वहाँ मौजूद लोग इलाज हेतु जिला स्पताल भर्ती करा दिया । जहा उक्त घायल बच्चे कि इलाज चल रहा है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला है कि उक्त घायल बच्चे कि पहचान सूबा बिहार के किशनगंज जनपद के 13 वर्षीय छोटू पुत्र अज्ञात के रूप मे हुई है ।
———————
मौजूद प्रत्यक्ष दर्शी दर्जनों अधिवक्ताओ का विचार्
——-
सिद्धार्थनगर । मौके एवं घटना स्थलपर चीख पुकार सुनकर लगभग दर्जनों वरिस्ट अधिवक्ता जैसे रामशंकर डूबे , विजय प्रकाश पाण्डेय , विनायक मिश्रा , सोलेन्द्र चौधरी , अखेश यादव , अशोक राय ,राहुल द्विवेदी , सहित अन्य अधिवक्तागण व पुलिस के जवान व सुरक्षा कर्मियों की देखते देखते भीड़ इकठा हो गये ।
सभी ने एक स्वर मत से यही कह रहे थे कि प्रथम दृस्ट्या घायल बच्चा नाबिलग है । और दिख भी रहा है । सुरक्षा के कोई बेहतर इंतजाम नही । न्यायालय परिसर मे नाबलिग से काम कराना कोर्ट की तौहीन है ।
———-
जिला स्पताल इमरजेंसी के बीएचटी पर गौर करे तो काफी संदिग्ध
——————
सिद्धार्थनगर । प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार जिला स्पताल इमरजेंसी के बी एच टी पर गौर करे तो काफी संदिग्ध लग रहा है ।
नाम छोटू पुत्र अज्ञात उम्र 21 वर्ष निवासी सूबा बिहार जनपद किशन गंज के के रूप मे हुई है । काम कर रहा है यूपी के
जनपद सिद्धार्थनगर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के निर्माणाधीन न्यायालय के दो मंजिला भवन मे ।