📅 Published on: September 15, 2023
navrangee prasad
सिद्धार्थ नगर – जम्मू कश्मीर के अनंतनाग एवं राजौरी में आतंकी हमले में शहीद हुए सुरक्षा बलों के वीर जवानों की याद में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज़ जिला मुख्यालय के सिद्धार्थ चौक पर मोमबत्ती जलाकर शहीद हुए सेना के अधिकारियों एवं जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की । और दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सादिक अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आतंकियों द्वारा सेना के जवानों पर किये गये हमले की निंदा करती है। हमारी सरकार से मांग है कि देश से आतंकवाद के खात्मे के लिए निर्णायक कार्रवाई करे ।
पूर्व प्रत्याशी कापिलवस्तु देवेंद्र कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग एवं राजौरी में आतंकी हमले में शहीद सेना के सभी जवानों के आश्रितों को केंद्र सरकार पांच पांच करोड़ रुपए मुआवजा दे।
इस अवसर पर सुदामा प्रसाद, दिवाकर त्रिपाठी, अकरम अली सिद्दीक़ी, ज़फ़र सिद्दीक़ी, अदनान अहमद, सहरेयार आज़ाद, सलमान अहमद, आदर्श त्रिपाठी, देवेंद्र राव, ज़ुबैर ख़ान, ज़फ़र अहमद, सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।