खुनियाँव – सेवानिवृत अध्यापक की मृत्यु से ग्रामीणों सहित शिक्षकों में शोक की लहर

israr ahmad

विकास क्षेत्र खुनियांव स्थित ग्राम पंचायत सेमरा निवासी सिंह नारायण यादव के मृत्यु की खबर सुनकर लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास क्षेत्र खुनियांव अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा निवासी सिंह नारायण यादव की मृत्यु मंगलवार को हो गई है, वे विकास खंड खुनियांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरा खास से प्रधानाध्यापक पद से वर्ष 2017 में सेवानिवृत्त हुए थे। वे बीते जुलाई माह से किडनी,शुगर, व बी पी की समस्या से ग्रसित थे।जिनका इलाज चंदन हॉस्पिटल लखनऊ में चल रहा था।

मंगलवार को अचानक तबीयत खराब देख परिजनों ने जिला अस्पताल सिद्धार्थ नगर ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने जांचोपरांत इन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।इनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही आस पास के गांव सहित शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे पत्नी ,तीन पुत्र व दो पुत्रियों को हरा भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।इनके बड़े पुत्र महेंद्र कुमार यादव प्राथमिक विद्यालय सेमरा पर बतौर शिक्षा मित्र पद पर कार्यरत हैं। वे बहुत ही मिलनसार , मृदुभाषी एवं व्यक्तित्व के धनी थे।

इनका अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह त्रिमोहनी घाट पर किया जाएगा। मृत्यु की सूचना मिलने पर क्षेत्र के शिक्षक मत्तूराम,कलीमुल्लाह,अहमद हुसेन, राधेरमण त्रिपाठी,अनिल त्रिपाठी,बुधिराम वरुण,गोपाल प्रसाद,अतुल कुमार राय,,अताउल्लाह,नंदलाल, राजकिशोर शर्मा,विजय बहादुर ,कृष्ण शंकर पांडेय,परवेज अहमद,उदय भान सैनी,शैलेंद्र उपाध्याय,उपेंद्र गिरी ,जय प्रकाश नारायण ,मनोज कुमार,राम कैलाश,राम सुभग यादव, अब्दुलरहमान,शम्सुर्रहमान,परमेंद्र कुमार मौर्य आदि लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।