📅 Published on: October 12, 2023
——-
– मामला सिद्धार्थनगर के मिठवल ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत लहरा के ग्राम प्रधान पति द्वारा पत्रकार को धमकी देते आडिओ वाइरल के संवंध मे
– मामला जिले मे आग की तरह फैली हुई है , प्रधान पति के विरुद्ध कार्यवाई नही तो पत्रकार सघ जिले का करेंगे घिराव
—————————
Kapilvastupost team
बांसी । पत्रकार अपनी कलम से सच्चाई लिखता है तो , पत्रकार को धमकी आती है तुझे फर्जी मुकदमों में जेल भेज दूंगा । सच्चाई दिखाना या लिखना जान पर बन आई है । पत्रकार के लिए ऐसी घड़ी में बड़े ही सूझबूझ से अपना बचाव कर पाते हैं ।
बांसी के पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर पत्रकार समुह ने भरी हुंकार । बांसी उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार को सौंपा ज्ञापन । ताजा मामला जनपद सिद्धार्थनगर के मिठवल ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत लहरा मे निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन पर 69 मनरेगा मजदूर आनलाईन लगे होने की चर्चा पर खबरों के संकलन हेतु स्थल पर पहुंचे पत्रकार के साथ प्रधान पति द्वारा असंवैधानिक भाषाओं तथा गाली गलौज का प्रयोग करने को लेकर गुरुवार को पत्रकार समूहों ने उपजिलाधिकारी बांसी को ज्ञापन सौपा कर कठोर कार्रवाई करने की मांग किया है।
अन्यथा की दशा में धरना प्रदर्शन के लिए पत्रकार समूह बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान जयशंकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष चंद्र पांडे, अखिलेश दुबे सत्येंद्र उपाध्याय, मोहम्मद अली मुकेश धर दिवेद्वी, अजीत मौर्य,दुर्गेश मूर्तीकार, कौशल किशोर शुक्ला, प्रमोद गुप्ता, जितेंद्र कुमार,राशिद मलिक , निजाम् अंसारी , जाकिर खान , तमाम पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
ऐसी कृत्यों पर अंकुश लगाने हेतू जो भी क़दम उठना पड़े उठाया जाएगा । क्योंकि पत्रकार ही होते हैं जो जनता को सच दिखाते हैं । जनता की समस्याओं को सरकार के सामने उठाते हैं और उन्ही पत्रकारों का उत्पीड़न हो तो कैसे बर्दाशत किया जा सकता