📅 Published on: November 18, 2023
kapilvastupost
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक अगवाल द्वारा छठ पूजा के दृष्टिगत विकास खण्ड खुनियांव ग्राम पंचायत सेमरा सीकरी नाला तथा आदर्श नगर पंचायत डुमरियागंज राप्ती तट छठ घाट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने निर्देश दिया की छठ घाट पर इस पर्व पर काफी भीड़ रहती है जिसके लिए घाट पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था तथा साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने छठ घाट पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ नदी के अंदर बैरिकेटिंग कराने तथा मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। सभी व्यवस्था समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया।