📅 Published on: February 14, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर चौधरी महावीर प्रसाद मेमोरियल महाविद्यालय हथिहवां पर मंगलवार को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने 378 छात्र छात्राओं मे स्मार्ट फोन देकर कहा कि सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार कर रही है।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि इंटरनेट के माध्यम से उन्हें आंनलाइन जानकारी मिल सकेगी। आगे की पढ़ाई में स्मार्टफोन काफी मददगार साबित होगा। प्रदेश सरकार डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने व शिक्षा को तकनीकी रूप प्रदान करने के लिए स्मार्टफोन युवाओं में वितरण कर रही है।
महाविद्यालय के पल्लवी मिश्रा,शशि चौधरी, पूजा चौधरी, सोनी, प्रियंका, रत्नेश सहित 378 छात्र-छात्राओं के स्मार्टफोन पाकर खिल उठे। महाविद्यालय के प्राचार्य डा.रवि प्रकाश चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान, लोकसभा प्रभारी समीर त्रिपाठी,जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष संपूर्णानंद त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य सबलू सहनी, जिला कार्यसमिति सौरभ तिवारी स्मार्टफोन नोडल अधिकारी अर्जुन प्रसाद, मोहम्मद मुमताज,अमरेश चौधरी, मुकेश चन्द्र दूबे, अरविंद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।