सिद्धार्थ नगर – लोटन क्षेत्र के चर्चित अस्पतालों का मामला वर्षों तक जनता को धोखा देते रहे विभाग ने थमाया नोटिस तो कह रहे हैं अस्पताल बंद रखेंगे

तू डाल डाल तो मैं पात पात – जिले में अवैध रूप से संचालित होने वाले अस्पताल सील होते हैं। तो नाम बदलकर फिर से संचालित होने लगते है। ऐसे उदाहरण कम नहीं है चाहे मुख्यालय का माला हो या birdpur का या डुमरियागंज का

kapilvastupost

डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने 23 फरवरी को बर्डपुर क्षेत्र के चार चर्चित हास्पिटल और क्लिनिक मोगीश हॉस्पिटल एंड पॉलीक्लीनिक, अल्बा हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर, सिफा हॉस्पिटल, नव जीवन हॉस्पिटल ऑर्थो एंड मैटरनिटी सेंटर बिना कागजात के संचालित पाया गया था । डिप्टी सीएमओ की ओर से सभी अस्पतालों को नोटिस देने के बाद उनके मालिकों संचालकों का जवाब विभाग को मिल गया है |

डिप्टी सी एम ओ ने बताया कि जिन हास्पिटल और क्लिनिक संचालित करने वाले चार संचालकों को नोटिस दिया था, उन्होंने जवाब दे दिया है। बिना कागजात के संचालन नहीं करेंगे। फिर जांच किया जाएगा।

अगर दोबारा संचालित करते हुए मिले तो सील करने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉ. संजय गुप्ता डिप्टी सीएमओ ने कहा कि इसमें सभी अस्पतालों की तरफ से नोटिस का जवाब दे दिया गया है । अब अस्पताल संचालन के संबंधित कागजात तैयार होने तक बंद रहेंगे। अगर इस अवधि में संचालित मिल गए तो सील करने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।