📅 Published on: March 10, 2024
kapilvastupost
शोहरतगढ़। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी खुनुवा और कस्टम सीमा शुल्क कार्यालय खुनुवा के संयुक्त गश्ती दल ने मोबाइल सरीज के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।
43वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी खुनुवा और कस्टम सीमा शुल्क कार्यालय खुनुवा के संयुक्त गश्ती दल ने भारत नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 556 के समीप से दो व्यक्तियों को मोबाइल एसेसरीज के साथ गिरफ्तार किया I जानकारी प्राप्त हुई थी की सीमा चौकी खुनुवा बार्डर के भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 556 के समीप से मोबाइल एसेसरीज की तस्करी होने वाली है I
कार्यवाही को अंजाम देते हुए सीमा चौकी खुनुवा से सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी राम बाबू शुक्ला और तौलेश्वर तथा कस्टम सीमा शुल्क कार्यालय खुनुवा से निरीक्षक रामधारी पटेल और हवालदार महेंद्र कुमार के साथ संयुक्त गश्ती दल सीमा स्तम्भ संख्या 556 के लिए रवाना हुए I
चिन्हित स्थान पर पहुँचने के पश्चात् जवानों ने देखा कि सीमा स्तम्भ संख्या 556 के समीप दो व्यक्ति सिर पर बोरी लादे खुनुवा गाँव के तरफ से नेपाल की तरफ जा रहे है।
गश्ती दल द्वारा उन व्यक्तियों रोककर उसके सामानों की तलाशी ली गई जिसमें से भारी मात्रा में मोबाइल चार्जर, हेड फोन, इयर फोन, पॉवर बैंक, विवो केवल, इयर बर्ड्स , मोबाइल ग्लास, स्पीकर, डी.सी, पॉवर सप्लाई, हेड फोन स्माल, मोबाइल स्टेंड, मोबाइल बैक कवर टाइप –I, मोबाइल बैक कवर टाइप, बैटरी, आदि मोबाइल एसेसरीज बरामद हुआ I
पूछ-ताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम 1. मुबारक मुस्लमान पिता- मुस्लिम उम्र- 23 वर्ष,गाँव- वैदौली यशोधरा गांव पालिका जिला कपिलवस्तु (नेपाल) तथा अमन पासवान पिता- सुखदेव उम्र- 17 वर्ष, गाँव- खुनुवा थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर (भारत) बताया I
गश्ती दल द्वारा उनको बरामद सामानों से सम्बंधित कागजाद दिखाने को बोला गया जिसमें वे दोनों असमर्थ रहे I तत्पश्चात गश्ती दल द्वारा सभी मोबाइल एसेसरीज को जब्त कर दोनों व्यक्तियों सहित कस्टम सीमा शुल्क कार्यालय खुनुवा को सुपुर्द कर दिया गया |