मान्यता प्राप्त पत्रकार प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी में राजेश शर्मा जिला अध्यक्ष, कैलाश नाथ द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रदीप वर्मा बने जिला महामंत्री

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। मान्यता प्राप्त पत्रकार प्रेस क्लब की एक आवश्यक बैठक शनिवार को मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। जिसमें संगठन के विस्तार व पत्रकारों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।

संघ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार एमपी गोस्वामी द्वारा अध्यक्षता करते हुए सर्वसम्मत से राजेश शर्मा को जिला अध्यक्ष, कैलाश नाथ द्विवेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रदीप वर्मा को जिला महामंत्री घोषित किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार व संघ के संरक्षक बीपी त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को एकजुट होने की आवश्यकता है। जिससे किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर हम अपनी बात शासन-प्रशासन से कह सकें।

वरिष्ठ पत्रकार व संघ के संरक्षक सुनील मिश्र ने कहा कि कोई भी संगठन तभी मजबूत होता है, जब उसके पदाधिकारी व सदस्य आपसी सहमति व विचार-विमर्श से कार्य करते हैं। अंत में संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एमपी गोस्वामी ने दो वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक सम्पन्न करने पर सबका आभार प्रकट किया।

उन्होंने प्रेस क्लब विस्तार को लेकर अध्यक्ष पद पर राजेश शर्मा एवं महामंत्री पद पर प्रदीप वर्मा का नाम प्रस्तावित किया, जिस पर सारे संरक्षक मंडलों ने अपना मोहर लगाते हुए जिलाध्यक्ष के पद पर राजेश शर्मा व महामंत्री पद पर प्रदीप वर्मा को निर्वाचित किया गया।

इस दौरान संरक्षक मंडल के वेद प्रकाश राहुल श्रीवास्तव, अरविंद झा, रईस अहमद व उपस्थित पत्रकारों की सहमति से कैलाशनाथ द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृपाशंकर भट्ट उपाध्यक्ष, प्रदीप सिंह वरिष्ठ मंत्री, सलमान नफीस

व रणजीत कुमार कसौधन मंत्री, विक्रांत श्रीवास्तव वरिष्ठ संगठन मंत्री, संदीप मद्धेशिया संगठन मंत्री, मनोज श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, संप्रेक्षक नफ़ासत रिज़वी, मीडिया प्रभारी बाल मुकुंद त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ब्रह्मदिन वरुण व मनोज चौबे को मनोनीत किया गया।