सांसद पाल ने किया जिले की 16 सड़को का वर्चुअल लोकार्पण

Devendra Srivastav

उसका बाजार सिद्धार्थनगर।रविवार को क्षेत्रीय सांसद जगदंबिका पाल ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर नवनिर्मित सड़को का वर्चुअल लोकार्पण उसका सोहास रोड पर स्थित तेतरी बुजुर्ग बाग में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर किया।

इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार में विकास की गंगा बह रही है।केंद्र और प्रदेश सरकार बिना भेदभाव विकास के मुद्दे पर एकमत होकर तेजी से कार्य कर रही है।

जगह ब जगह फ्लाई ओवर,ब्रिज,सड़को और पुलो काअवश्यकतानुसार जाल बिछाया जारहा है।खासकर ग्रामीण अंचल में पूर्ववर्ती सरकारों में उपेक्षित रही सड़को का पुनर्निर्माण,मरम्मत आदि कार्य बड़ी तेजी से चल रहा हैं।

विकास की इसी कड़ी में मैने जिले की वर्षो से खराब पड़ी सड़को की बदहाली और उन पर आवागमन की दुश्वारी को झेल रही जनता के दर्द को को महसूस करते हुए प्रमुखता से जिम्मेदारों के समक्ष रखकर क्षेत्रीय सड़को का पुनः निर्माण कराया।

इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल ने जनपद के जोगिया विकास क्षेत्र के एफ एन बी एस पकड़ी शाहा रोड से जोगीबारी बाया कोइल घाट जुड़ी कुइया (6किमी) के 3 करोड़ 44 लाख , एल डी रोड जोगिया से मझवन (9.5 किमी) 5 करोड़ 1 लाख , उसका विकास क्षेत्र के एफ एन बी एस से सियारापार (5किमी) के 2 करोड़ 61 लाख तथा एफ एन बी एस के उसका सोहास सोमाली तक के ( 11 किमी )12 करोड़ 75 लाख ,खुनियांव के बी टी आई बी रोड से खड़सरी बाया मैनभरिया (5किमी) 2 करोड़ 93 लाख,रतनपुर से मनिकरी बाया भलुही (7.815 किमी) 3 करोड़ 79 लाख ,टी 8 पंचमोहनी से दुबायल पांडेय (5.058 किमी) 2 करोड़ 35 लाख, मिठवल ब्लॉक के बांसी धानी रोड से बनैता पोखरा

(5किमी) 2 करोड़ 53 लाख,बांसी मेहदावल रोड से चरथरी भुसौला (7.240) 3 करोड़ 67 लाख ,बांसी विकास क्षेत्र के बी टी आई बी रोड सूपा चेतिया बाया तारा गुजरौलिया (5.825 किमी) 3 करोड़ 69 लाख ,इटवा विकास क्षेत्र के डी डी रोड से संग्रामपुर शुक्ला चौराहा से सेमरा पचपेड़वा बाया सिसवा (10 किमी) 5 करोड़ 23 लाख, खेसरहा के पेंडारी से नटवा ताल वाया कैथोलिया (5.5 किमी) 2 करोड़ 81 लाख,भनवापुर के बिजौरा से औनियाडीह (7 किमी) 3 करोड़ 78 लाख

,नौगढ़ के टी 04 से केसारी कोडरा ग्रांट (7 किमी) 3 करोड़ 51 लाख तथा डुमरियागंज के औरा ताल से वन नानकर (11 किमी)2 करोड़ 60 लाख सहित जनपद की कुल 16 सड़को के 108.07 किमी नवनिर्मित 63.87 करोड़ की लागत से बनी से सड़को का लोकार्पण किया।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री पाल ने भाजपा से उम्मीदवारी सुनिश्चित होने के बाद चुनावी बिगुल बजाते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा।उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय क्षेत्रीय जनमानस इससे भलीभांति वाकिफ है कि लोग चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं के प्रति कितने संवेदनशील रहे हैं?

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आने वाले समय में आप की बात और समस्याओं को सदन में पुरजोर प्रयास से रख कर पैरवी करने वाले जनप्रतिनिधि का चुनाव करें।जिससे की मोदी जी और योगी जी की डबल इंजन वाली सरकार में सिद्धार्थनगर से जगदंबिका पाल रूपी पहिया भी जुड़कर क्षेत्रीय विकास को बल दे सके।

कार्यक्रम के दौरान उमड़े जन सैलाब ने इसी बीच “अबकी बार ,चार लाख पार” के नारे से क्षेत्रीय सांसद का हौसला अफजाई भी किया।इस मौके पर पूर्व चेयरमैन हेमंत जायसवाल,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, एस पी अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष राकेश आर्य ,सुरेश चौहान,रामभरोश ,जगदीश जायसवाल, भारतीय मजदूर संघ के जिला कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ,पंकज सिंह, सोमनाथ मिश्र,रणजीत सिंह,जितेंद्र सहानी,बबलू सहानी ,विनय श्रीवास्तव आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।