📅 Published on: March 12, 2024
तीन बार ट्रांसफर आदेश के बाद भी अपनी मनचाही जगह से नहीं हटा डॉक्टर विधायक का चाबुक चला तो हुई कार्यवाही अब जाकर लोगों को शकून मिला है।
Kapilvastupost
बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के भुतहवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक डॉ. रतनदीप कुमार गौतम अपने बढ़नी स्थित सरकारी आवास पर वर्षों से मरीज देखने का आरोप लगा है।
क्षेत्रवासियों की शिकायत पर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने प्रकरण का संज्ञान लिया। उन्होंने चिकित्सक की इस कार्यशैली पर प्रभारी सीएमओ डॉ. डीके चौधरी से आपत्ति दर्ज कराई। प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए प्रभारी सीएमओ ने चिकित्सक को बढ़नी ब्लॉक से हटाकर बर्डपुर क्षेत्र में नई तैनाती दी है।
दरअसल, बढ़नी क्षेत्र के भुतहवा पीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ.रतनदीप गौतम एक मार्च को ड्यूटी समय में स्वास्थ्य केंद्र पर रहने की बजाए बढ़नी में अपने सरकारी आवास में मरीज देख रहे थे। स्वास्थ्य केंद्र फार्मासिस्ट के भरोसे संचालित हो रहा था।
चिकित्सक के आवास पर ड्यूटी के समय मरीज देखने का किसी ने फोटो खींच कर शोहरतगढ़ विधायक तक पहुंचाते हुए बताया कि चिकित्सक पीएचसी पर आते ही नहीं है।
इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए विधायक विनय वर्मा ने प्रभारी सीएमओ डॉ. डीके चौधरी से आपत्ति दर्ज कराई। विधायक ने पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए चिकित्सक पर एक्शन की बात कही। विधायक ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा के सभी स्वास्थ्य केंद्र नियमों सेसंचालित होंगे। किसी की मनमर्जी नहीं चलेगी।
प्रभारी सीएमओ ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सात मार्च को डॉ. रतनदीप गौतम को बढ़नी क्षेत्र के पीएचसी भुतहवा से हटाकर बर्डपुर क्षेत्र के पीएचसी अलीगढ़वा में नई तैनाती दी है। प्रभारी सीएमओ ने चिकित्सक को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर बर्डपुर में योगदान देने का निर्देश दिया है।