📅 Published on: March 14, 2024
Kapilvastupost
-सिद्धार्थनगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल सिद्धार्थनगर जिले का दौरा करेंगे जिसमें लगभग 1800 करोड रुपए की लागत से 551 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा।
बस्ती मंडल के कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला मुख्यालय के बीएसए ग्राउंड निरीक्षण किया और इसी स्थान पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि 551 योजनाओं जिसकी लागत लगभग 1800 करोड रुपए है इसका शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा जिससे जिले का विकास होगा और जिला एक कदम आगे विकास की तरफ बढ़ेगा।
बाइट – पवन अग्रवाल, जिलाधिकारी- सिद्धार्थ नगर