📅 Published on: April 10, 2024
kapilvastupost
सिद्धाथ निगर। मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला ग्रहनजोत के दबंग प्रधान पति अपनी दबंगई दिखाते हुए अपने विरोधी पक्ष के जमीन से जबरदस्ती रास्ता निकाल रहे हैं, जबकि पीड़ित पक्ष अजीमुल्ला के पास उक्त जमीन के सारे वैध कागजात हैं।
वहीं सरकारी अभिलेखों में भी उनका नाम दर्ज है।
फिर भी ग्राम प्रधान पति भगवानपुर बैतुल्लाह अपने दबंगई और रसूख के बल पर जबरिया उक्त जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे हैं।
आपको बतातें चलें कि उक्त जमीन पर पहले से ही माननीय न्यायालय द्वारा पीडित पक्ष अजीमुल्ला को स्थगन आदेश दे रखा है। सूत्रों के द्वारा स्थगन आदेश के बावजूद भाजपा के एक जनप्रतिनिधि के दबाव में
स्थानीय पुलिस और अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं।
वहीं पीडित पक्ष अजीमुल्ला मौजूदा समय में जिले से बाहर हैं और घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं है। मौका पाकर दबंग प्रधान अपने गुर्गों के साथ मिलकर अवैध निर्माण करवा रहे हैं। अब देखना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज पीडित को न्याय मिलता है या नहीं?