📅 Published on: April 10, 2024
kapilvastupost
चैत राम नवमी के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के नेतृत्व में समय माता भिरण्डा का भव्य शोभा यात्रा निकाली गयीं, जिसमें भारी संख्या में भक्त शामिल हुए।
प्रथम नवरात्र की संध्या पर श्रीराम जानकी मंदिर से समय माता भिरण्डा का भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में माँ दुर्गा की झांकी के साथ वाहन पर नन्दू गौड़ भक्तों को तिलक लगाते और प्रसाद वितरित करते चल रहे थे।
संचालन कर रहे कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विगत कई वर्षों से समय माता भिरण्डा का भव्य शोभा यात्रा इसी माह में प्रथम नवरात्र की संध्या पर निकाली जाती रही है।
उन्होंने बताया कि समय माता भिरण्डा अपने सभी भक्तों का कल्याण करती हैं और उनके कष्टों का निवारण करती हैं।
शोभा यात्रा राम जानकी मंदिर से निकलकर गड़ाकुल तिराहा पहुंचा जहां से वापस आकर पुलिस पिकेट के रास्ते प्रेम गली, सब्जी मण्डी, भारत माता चौक, गोलघर होते हुए बाइपास मार्ग पर शिवबाबा मंदिर के रास्ते समय माता भिरण्डा के दरबार में पहुंचकर सम्पन्न हुआ।
जहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने मेले का उद्घाटन किया। रवि अग्रवाल ने कहा कि आगामी नौरात्र तक माता का दरबार सजा रहेगा, जहां भक्त, भक्ति-भावना में डूबकर मां की पूजा-अर्चना करेंगे और मेला का आनंद भी उठायेंगे।
इस दौरान सभासद सतीश वर्मा, राधे श्याम, अनूप कसौधन, कमलेश गुप्ता, नंदू गौड़, हरी,श्याम, चन्दन सहित भारी संख्या में भक्त शामिल रहें।