सिद्धार्थ नगर – फ्री एंड फेयर इलेक्शन को लेकर डी एम की अध्यक्षता में बैठक

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर – लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, शान्तिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर तथा समस्त नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुआ।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल द्वारा बूथो पर की गयी तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही पिंक बूथ चिन्हित करने का निर्देश दिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने रेडमाइजेशन कराने की तैयारी पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। पोलिंग बूथो के बाहर मतदाताओ को बैठने के लिए छाया एवं कुर्सी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। उपकृषि निदेशक को पोस्टल बैलेट के संबध में समस्त तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही साथ संबधित द्वारा बताया गया कि बूथो तक जाने के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है तथा परिवहन का अधिग्रहण करने के संबध में तैयारी पूर्ण कर ली गयी है।

इसके साथ-साथ मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक द्वारा अवगत कराया गया कि पी-1, पी-2 का प्रशिक्षण कराने हेतु तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। मतगणना हेतु कर्मचारियों का प्रशिक्षण मतदान से पूर्व ही कराने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, डुमरियागंज संजीव दीक्षित, इटवा राहुल सिंह, शोहरतगढ़ प्रवेन्द्र, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज

अधिकारी पवन कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी वीरेन्द्र गुप्ता, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष व अन्य संबधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।