इटवा – ईद की खुशियां हुई दोगुनी पुराने दोस्तों के साथ मिलने से छलक उठी आंखें

Kapilvastupost

सिद्दार्थनगर वृहस्पतिवार को नगर पंचायत बिस्कोहर व साथ गदाखौवा, बस्ती बरगदवा, गौरा बडहरी , बुड्ढीखास गांव के ईदगाह मे पारंपरिक तरीके से ईद उल फितर पर मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी।

इस दौरान गदाखौवा स्थित ईदगाह पर मौलाना अब्दुल्लाह, व बिस्कोहर विश्वनाथ नगर के ईदगाह पर मौलाना अहद , बस्ती बरगदवा में मौलाना तौहीद एवं बुड्ढीखास ईदगाह पर मौलाना अब्दुल कयूम ने ईद की नमाज अदा कराई।

इसके बाद रोजेदारों ने नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।वही समाज सेवी काजी सिरातुल्लाह खान ने मीडिया को बताया की रमजान बरकत वाला महिना था आज हम हमलोगों का तीस रोजा मुकम्मल हुआ आज ईद है आज हमलोग बहुत खुश हैं।

अल्लाह से दुआ करते हैं कि हमारा देश हमेशा खुशहाल रहे भाई चारा बना रहे।अमन सान्ति कायम रहे।में अपने देश वासियों को ईदुल अजहा की ढेर शारी शुभकानाये देता हूं।