dumariyaganj – त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भनवापुर चौराहे स्थित एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लाखों का सामान जल कर हुआ राख

kapilvastupost 

डुमरियागंज। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भनवापुर चौराहे स्थित एक दुकान में रविवार की रात लगभग 9-30 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गयी। आग की सूचना के बाद काफी देर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।

लेकिन तब तक दुकान में रखा कपड़ा, कम्प्यूटर आदि लगभग 18 लाख का सामान जल कर राख हो चुका था। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सहिजवार निवासी सदानंद चौधरी थाना भनवापुर चौराहे पर पिछले 6 वर्षों से कपड़े और उसी में केनरा बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं|

रविवार की रात लगभग आठ बजे वे अपना दुकान बंद कर एक मांगलिक कार्यक्रम में चले गए। रात लगभग 9-30 बजे अचानक दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। दुकान से उठता घूंआ देख आस पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड व सदानंद चौधरी को सूचना देकर आग बुझाने में लग गए।

स्थानीय लोगों की मदद से लगभग एक घंटा अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचती, तब तक दुकान में रखा कपड़ा, कम्प्यूटर, लैपटाप के साथ कुछ नगदी जल कर खाक हो गया।

इस बारे में उप जिलाधिकारी डुमरियागंज डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की सूचना है। जांच करा कर संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को पत्र लिख कर जल्द सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।