📅 Published on: May 5, 2024
kapilvastupost
छात्र- छात्राओं के बेहतर शिक्षा के लिए उचित मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। अच्छे इंस्टीट्यूट छात्रों को सही दिशा प्रदान कर उनके आगे बढ़ने का रास्ता दिखाते हैं। जनपद के जरूरतमंद बच्चों को ऐसे अच्छे एकेडमिक इंस्टीट्यूट के शिक्षक उन्हें अपने ज्ञान के जरिए प्रतिभावान बनाने में महती भूमिका निभाएंगे।
यह बातें रविवार को सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय के गोबरहवा बाजार रोड स्थित शास्त्री नगर लिटिल एंजेलिस प्ले स्कूल के निकट ओमेगा एकेडमिक इंस्टीट्यूट का उदघाटन करते हुए कहा।
सांसद ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संस्थान में योग्य व अनुभवी शिक्षकों व मार्गदर्शक की आवश्यकता होती है। ओमेगा एकेडमिक इंस्टीट्यूट से बच्चे अवश्य लाभान्वित होंगे।
इंस्टीट्यूट के इंजीनियर जियाउल हक़ ने कहा कि इंस्टीट्यूट के अनुभवी शिक्षक आईआईटी, जेईई, नीट व फाउंडेशन कोर्सेज के साथ साथ बोर्ड परीक्षा तैयारी, प्रवेश परीक्षा सहित अन्य तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सकारात्मक भूमिका निभाने का प्रयास करेंगें ताकि उन्हें सफलता मिल सके।
इस दौरान इसरारुलहक़, शशांक पाण्डेय, आशुतोष उपाध्याय, हसनैन रजा, फैसल खान, इंजीनियर जियाउल हक़, कमरूल हुदा खान, मकबूल जीलानी, राहुल त्रिपाठी, अमन श्रीवास्तव, नूर आलम सिद्दीकी, जमीरूल हक़ खान, अकरम मलिक आदि लोग मौजूद रहे।