📅 Published on: May 5, 2024
kapilvastupost
चढ़नी – उपनगर बढ़नी के आरा मिल से मघवानगर, बैरिहवा आदि कई गांवों को जोड़ने बाली सड़क लंबे समय से बेहद खस्ताहाल स्थिति में पड़ी है, जिसका कोई पुरसाहाल नहीं है। पिच रोड पर जगह जगह हुए खतरनाक गड्ढ़ों से आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है।
बढ़नी क्षेत्र के मधवानगर, वैरिहवा, परसोहिया सेसरी आदि गांवों को होते हुए देवरु आ को जाने वाली पिच सड़क मरम्मत व देखरेख के अभाव में गड्ढ़ों के समूह में तब्दील हो काफी हो गया है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा कई वर्ष पूर्व बनवाई गई उक्त सड़क पर कई जगहों पर तो बड़े व खतरनाक गड़े हो गए है, जिसमें आये दिन लोग फंसकर घायल हो रहे हैं। बताते हैं कि गड्डों में पानी भरा होने से मोटरसाइकिल चालक आदि उसके गहराई का अंदाज नहीं लगा पाते है और वो दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है।
उक्त मार्ग के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने गड्ढायुक्त सड़क ।
से मधवानगर व बैरिहवा आदि गांवों के निवासियों को ही नहीं बल्कि नगरीय क्षेत्र से सम्बद्ध आरा मशीन व उसके आसपास के लोगों को भी भारी समस्या से जूझना पड़ रहा है।
वरिष्ठ युवा नेता अकील अहमद (मुन्नू), डा. हफीजुर्रहमान खान, अजय जायसवाल आदि ने बताया कि उक्त मार्ग का निर्माण बेहद जरूरी हो गया है, लेकिन ब्लाक प्रमुख, विधायक, सांसद आदि का ध्यान इस तरफ न होने से वह उपेक्षित है।
उक्त गांवों के निवासी मुन्नू यादव, पराग प्रधान, पूर्व प्रधान राममिलन, भही यादव आदि ने कहा कि चुनाव में तो नेताओ ने आश्वासन दिया था, लेकिन जीतने के बाद उन्होंने सड़क की सुधि ही नहीं ली। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों समेत जन प्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए लोगों ने पत्र भेजकर सड़क के निर्माण की मांग की है।