📅 Published on: May 5, 2024
समर के परिजनों को है अनहोनी का डर त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भरौली कैथवलिया गांव का मामला
kapilvastupost
त्रिलोकपुर थाना अंतर्गत भरौली कैथवलिया गांव निवासी सुरेंद्र तिवारी का 12 वर्षीय पुत्र समर का सप्ताह भर से गायब है। परिजनों को उसका कोई सुराग नही मिल रहा है।
समर के पिता द्वारा त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर बच्चे के साथ किसी अनहोनी घटना की आशंका व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की गयी है। त्रिलोकपुर पुलिस को दिए अपने तहरीर में समर के पिता सुरेंद्र तिवारी ने बताया है कि समर गत 28 अप्रैल को दोपहर लगभग 11 बजे घर से बिना बताये कहीं चला गया।
शाम तक वापस घर नहीं आया तो हम लोग परेशान होकर रिश्तेदारों के साथ ही मित्रों आदि सगे संबंधियों के यहां पता किया। लेकिन समर का कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद पिता सुरेंद्र तिवारी ने 2 मई को त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंदन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही मासूम का पता लगा लिया जाएगा।