📅 Published on: May 6, 2024
kapilvastupost
मिश्रौलिया- थाना क्षेत्र के अगया गांव में शनिवार को करंट की चपेट मेें आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छत पर लगे सरिया में करंट के संपर्क में आने से यह घटना हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के अगया गांव निवासी मिश्राम (42) सुबह अपने मकान की छत पर गया था। छत पर रखे सरिया में करंट प्रवाहित हो रहा था। विश्राम उसकी चपेट में आ गया। चीख सुनकर परिवार के लोग छत पर पहुंचे। इसके बाद गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद अस्पताल की सूचना पर सदर पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विश्रराम की पत्नी मीरा ने बताया कि उसके पास तीन लड़की एक लड़का है। बड़ी लड़की नेहा (22) है, जिसकी शादी हो चुकी है। दूसरी लड़की निशा (8), तीसरी प्रिया (6), एक लड़का विशाल (5) है। मृतक विश्राम रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रह कर ऑटो चलाते था।
रविवार को मुंबई वापस जाना था। घर में विश्राम के सिवा कोई कमाने वाला नहीं है। विश्रराम के पास 10 मंडी खेत है। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।