📅 Published on: May 8, 2024
बढ़नी कस्बे से होकर मधवानगर बैरिहवा, परसा, परसोहिया को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों में तगड़ा विरोध था ग्रामीणों ने रोड नहीं बनने से लोकसभा चुनाव का बहिष्कार सहित रोड नहीं तो वोट नहीं की बात कर रहे थे |
kapilvastupost
लोकसभा चुनाव में ग्रामीणों के विरोध को लेकर विधायक विनय वर्मा ने रिपोर्टर को बताया हमारे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड बढ़नी के मधवानगर ग्रामवासियों की अपेक्षाओं के अनुरूप हमने महज अपने 2 साल के कार्यकाल में ही विकास कार्य की गति को बढ़ाने में हर संभव प्रयास किया है।
गजेहड़ी का यह सड़क 20 साल से खराब है मेरे से पहले 3 बार विधायक गये।लेकिन आपलोगों की सूचना के लिए बता दूँ कि मैंने मंडी स्तर पर बढ़नी ब्लॉक के गजेहड़ी गाँव की सड़क को 2 दिसंबर 2023 को माननीय मंडी मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह जी द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में पास करवा दिया है। और इस रोड को जून के बाद कार्य लगाने का मैं शासन स्तर पर पुरजोर तरीके से लगूंगा।
मैं आपको बता दूं कि “मैं आपका शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा जो बोलता हूँ वो करता हूँ” और ये रोड भी बनवा कर रहूँगा ।
मात्र 2 साल में अपने विधानसभा क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ रुपये का रोड नया और मरम्मत का कार्य करवा चुका हूँ।
कृप्या इसे चुनावी मुद्दा ना बनाकर जनप्रतिनिधियों पर भरोसा और विश्वास जताईये।आपके और आपके क्षेत्र के विकास को समर्पित प्रदेश की मज़बूत सरकार तथा केंद्र की एनडीए सरकार की प्राथमिकताओं में समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान प्राथमिकता से समाहित है।