शोहरतगढ़ – गोलघर से शिवबाबा मार्ग पर सी सी रोड बनने से नागरिकों ने जताया चेयरमैन उमा अग्रवाल का आभार

22.50 लाख की लागत से नगर पंचायत द्वारा बनवाई जा रही सड़क

पिछले 10 वर्षों से उपेक्षा की शिकार रही उक्त सड़क

kapilvastupost

नगर पंचायत के गांधीनगर में विगत 10 वर्षों से जर्ज़र पड़े शिवबाबा सड़क के नवनिर्माण से वार्डवासियों में खुशी व्याप्त है।
आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ का वार्ड गांधी नगर का गोलघर से होकर जाने वाला शिवबाबा मार्ग विगत 10 वर्षों से जर्जर स्थिति में पड़ा था।

जिसपर राहगीरों को चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।नगर पंचायत अध्यक्षा उमा अग्रवाल की जीत के साथ ही नगर पंचायत वासियों में यह बात कही जाने लगी थी कि अब शोहरतगढ़ में बिना भेदभाव के विकास कार्य होंगे।आज विकास कार्य धरातल पर उतर रहे हैं।

22 लाख 50 हजार की लागत से शिव बाबा सड़क पर अरसीसी का काम चल रहा है।निर्माण कार्य की पूरी निगरानी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल और गांधीनगर वार्ड सभासद अशरफ अंसारी द्वारा की जा रही है।

रवि अग्रवाल ने कहा कि आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में विकास कार्य मानक के अनुरूप हो इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा। वार्ड वासियों में नई आर सी सी सड़क बनने से हर्ष व्याप्त है।

वार्डवासियों शमसुल्लाह,जावेद अंसारी, सफी मोहम्मद, मैनुद्दीन, राजेश,बर्फी,धर्मेन्द्र रौनियार, अंकित अग्रवाल ने विगत 10 वर्षों से जर्ज़र सडक के निर्माण को लेकर हर्ष व्यक्त करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल और सभासद अशरफ अंसारी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।