📅 Published on: June 3, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर ,गोल्हौरा । खनन कर मिट्टी ला रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने एक युवती को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। 18 वर्षीय मृतका सुकलावती पुत्री परशुराम गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम डड़वा पान्ड़े की निवासी थी। घटना थाना क्षेत्र के ही ग्राम बरदही नानकार के पास सुबह दस बजे घटित हुई।
घर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
मृतका के पिता परशुराम द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि वह अपनी बेटी को बाइक पर पीछे बिठाकर मिश्रौलिया थाना क्षेत्र केे ग्राम सोनौली स्थित अपने बहन के ससुराल से वापस घर जा रहे थे।
बरदही नानकार गांव के पूरब स्थित टावर के पास पहुंचे थे कि सामने से मिट्टी लाद कर आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर हमारे बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस UP55AP6794 को ठोक दिया। हम व हमारी पुत्री बाइक सहित कुछ दूर फिका गए।
इतने में हमारी बेटी के सिर से वाहन का एक पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। तहरीर में घटना में शामिल ट्रैक्टर चालक का नाम थाना क्षेत्र के ग्राम पचहर निवासी शाबिर अली पुत्र बरसाती है।
तथा मोटर साइकिल चालक परशुराम को भी काफी चोट लगी है। थानाध्यक्ष गाेल्हौरा अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा अग्रिम विधित कार्रवाई की जा रही है।