📅 Published on: August 17, 2024
– एक ही छत के नीचे सभी जांच विशेषज्ञ चिकित्सक और टेक्निशयन की देखरेख में उपलब्ध है सारी सुविधाएं
– आरोग्य डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य हुआ उद्घाटन
______
निज़ाम अन्सारी
सिद्धार्थनगर । जिला मुख्यालय स्थिति बेलहिया चौराहे पर शनिवार को बड़े ही धूम धाम से आरोग्य डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य उद्घाटन अपने रीति रिवाज के मुताबिक संपन्न हुआ । जिसमे शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के नामचीन, जनप्रतिनिधियों एवं हेल्थ से जुड़े कुशल चिक्तशको की सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही । उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी रहे ।
उद्घाटन समारोह के बाद उपस्थिति समूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी ने कहा कि जिले की उपज से जनपद के कोने कोने तक हेल्थ की सुविधा प्रदान करेगी आरोग्य डायग्नोस्टिक सेंटर ।
उन्होंने कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर मुख्यल्य के प्रतित्षठित आभूषण व्यवसाई के घर जन्मे आशीष अग्रहरी ने हेल्थ के क्षेत्र में बेहतर प्रयास करके यह मुकाम हासिल किया । आज उसी का परिणाम है आरोग्य डायग्नोस्टिक सेंटर ।
उन्होंने कहा कि इस सेंटर में पूरे शरीर का सीटी स्कैन करने वाली अत्याधुनिक मशीन है। यहां अल्ट्रासाउंड, एलासटोग्रापी, कंप्यूटराइज्ड पैथोलॉजी, डिजिटल एक्स रे, ईईजी, इको, कलर डॉप्लर आदि की जांच की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध है।
सेंटर में इस मौके पर आरोग्य डायग्नोस्टिक सेंटर के डायरेक्ट मुरली धर अग्रहरी , अभिषेक अग्रहरी , डा0 विमल दिवेदी ,
डा0चंद्रेश उपाध्याय, डा0एम0पी0कसौधन ,डा0 आफरीन अतहर , पूर्व प्रधानाचार्य सी0पी0 श्रीवास्तव ,डा0 एस 0 के0 मिश्रा0 , ओपी सिंह , डा0 शुसीला सिंह , सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ,सहित अन्य तमाम गण मान्य मौजूद रहे ।