सिद्धार्थ नगर – 15 वर्षीय बालक की अकड़ारी नाला में डूबने से मौत

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर)। स्थानीय थाना अन्तर्गत ग्राम बढ़या निवासी 15 वर्षीय बालक की अकड़ारी नाला में डूबने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार ग्राम बढ़या निवासी 15 वर्षीय संजय पुत्र स्व. रामनाथ मंगलवार के दोपहर बाद विद्यालय से घर वापस आते समय रास्ता में दोस्तों के साथ अकड़ारी नाला में नहाने चला गया।

बताया जाता है कि नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख नाला के किनारे खडे़ अन्य बच्चों के शोर करने पर आस पास के मौजूद लोग पानी में कूद कर उसे बचाने का प्रयास किया और उसे बाहर निकाल लिया। इलाज हेतु उसे अस्ताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक इटवा श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि परिजन पीएम के लिए तैयार नहीं हुए। इस लिए पंचनामा कर लाश परिजन को सौंप दिया गया।