📅 Published on: August 21, 2024
खजुरिया थाना रोड पर सबसे ज्यादा अतिकर्मन लोगों द्वारा कर लिया गया है जिस कारण से जाम कि समस्या लगातार बनी रहती है जिला प्रशासन कि तरफ से उन्हें समय दिया गया था | पचास फूट चौड़ी सड़क 20 फूट की रह गयी है | अभी तक वहां पर अभियान सुरु नहीं किया गया है जिस कारण से आम जनता में प्रशासन के दोहरे रवैय्ये को लेकर दुःख भी है | वैसे डी राजा गणपति पर नेता गिरी या अन्य किसी तरह का दबाव नहीं डाला जा सकता है |
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर 20 अगस्त 2024/जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा उपजिलाधिकारी नौगढ़ -सजय़ ललित कुमार मिश्रा के साथ भीमापार में अतिक्रमण हटाने को लेकर निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सेन्ट जेवियर्स इन्टर कालेज के चर्च के सामने
सड़क के दोनो तरफ अवैध रूप से बाउन्ड्रीवाल एवं मकान का निर्माण लोगो द्वारा कर लिया गया है इसमें नाली निर्माण न होने के कारण पानी पश्चिम तरफ भरा हुआ है जल निकासी न होने के कारण आम जनमानस को कठिनाई हो रही है।
इसकी शिकायत जिलाधिकारी को लगातार मिल रही थी। इसको दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सजय़, क्षेत्राधिकारी के साथ पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल पर्याप्त संख्या में लेकर तत्काल प्रभाव से अवैध निर्मित बाउन्ड्रीवाल को तोड़ने का निर्देश दिया गया।
साथ ही साथ जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि अवैध तरीके से निर्मित भवनो के मालिको को निर्देशित कर दे कि दो दिन के अन्दर अपनी वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए जितना अनाधिकृत रूप से निर्मित भवन पर जो लाल निशान लगाये गये है वहां से स्वयं तोड़ ले, नही तो जिला प्रशासन द्वारा दो दिन बाद तोड़ने की कार्यवाई की जायेगी। लेखपाल कमलेश पाण्डेय, विनय पाण्डेय, सुधीर श्रीवास्तव उपस्थित थे।