डुमरियागंज – विधायक सैयेदा खातून ने नवनिर्मित अधिवक्ता भवन का किया उद्घाटन

Kapilvastupost

डुमरियागंज तहसील से सटे नवनिर्मित अधिवक्ता भवन का उद्घाटन मंगलवार को सपा विधायक सैय्यदा खातून ने एसडीएम डॉ.संजीव दीक्षित के साथ किया। विधायक निधि से 17 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण हुआ है।

विधायक ने कहा कि अधिवक्ता हितों के प्रति समाजवादी पार्टी हमेशा समर्पित रही है।अधिवक्ता समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं ऐसे में जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि जो भी संभव हो सके अधिवक्ताओं के हित में काम करें।

डुमरियागंज में तमाम अधिवक्ताओं को टिन शेड के नीचे बैठकर काम करना होता था अब पक्के अधिवक्ता भवन के निर्माण से उन्हें सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य जब भी जहां भी जरूरत पड़ेगी वह अधिवक्ता वर्ग के साथ खड़ी रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में विधायक व एसडीएम ने पौधरोपण भी किया।

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मलिक इकबाल यूसुफ, इंद्रमणि पांडेय, मोहम्मद अदील, नदीम अहमद, सरस श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।