सिद्धार्थ नगर – बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक छात्र की मौत दो घायल

amir rizvi 

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महनुआ खास गांव के पास बुधवार को दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक छात्र का मौत हो गयी और डॉ लोग घायल हो गए । पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिरसिया भिजवाया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

त्रिलोकपुर क्षेत्र के सरोथर कठौतिया गांव निवासी विष्णु पुत्र कन्हैया विश्वकर्मा व गांव निवासी उसका दोस्त पवन पुत्र बूढ़े पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज सिरसिया में कक्षा नौ का छात्र है।

बुधवार को विष्णु अपने दोस्त पवन के साथ बाइक से सरोथर कठौतिया से सुबह लगभग पौने आठ बजे स्कूल के लिए निकला  हरीगंज चौराहे से आगे भनवापुर, मन्नीजोत मार्ग पर महनुआ खास गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सरोथर कठौतिया कपियवाडीह निवासी लवकुश  पुत्र छेदी की बाइक से टक्कर हो गई।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे दूसरे छात्र पवन का पैर टूटने के साथ ही सिर में गंभीर चोटें आई है। घटना की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार महबूब आलम, सीओ सतीश चंद्र पांडेय के साथ डुमरियागंज पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिरसिया भिजवाया जहां डॉक्टरों ने लवकुश व दूसरे छात्र पवन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रतीकात्मक फोटो