📅 Published on: August 24, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर जिले के मुख्यालय स्थित खजुरिया रोड पर अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा कार्यवाही की चेतावनी व समय देने के बाद आज दोपहर अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्यवाही शुरू की गई।
इस दौरान प्रशासन के बुलडोजर द्वारा अवैध अतिक्रमण के तोड़फोड़ का कार्यक्रम शुरू ही किया गया था के कुछ लोग जिला प्रशासन के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे कि इस अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में उनके घर को तोड़ा जा रहा है और उनके पास अब रहने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है और उन्होंने प्रशासन से व्यवस्था करने को लेकर समय की मांग की।
वही मामले को लेकर जब जिलाधिकारी डॉ० राजा गणपति आर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुख्यालय के खजुरिया रोड का प्रकरण लगभग 5 साल पुराना है और 2 महीने से मैं भी इस मामले को देख रहा हूं पर इस संदर्भ में पीड़ितों को काफी ज्यादा समय दिया जा चुका है और यह जनहित का कार्य है और वह सड़क शहर की लाइफ लाइन है इसलिए जनहित के कार्य को देखते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
किसी का व्यक्तिगत कार्य नही किया जा रहा है। सड़क को चौडीकरण करना जरूरी है जो जनहित का कार्य है।
बताते चलें कि जिला प्रशासन द्वारा दो दिन पूर्व ही चेतावनी जारी करने के बाद लोगों ने शुक्रवार देर रात अपने अपने अतिक्रमण को हटाते दिखे ।
बाईट-डॉ राजा गणपति आर—- जिलाधिकारी