सिद्धार्थ नगर – अनियंत्रित कार के तालाब में गिरने से एक व्यक्ति की मौत दूसरा गंभीर अवस्था में घायल

kapilvastupost 

प्राप्त जानकरी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के तेतरी सोहांस मार्ग पर बन्कसिया मोड़ पर एक कार दुर्घटना का शिकार हो गयी घटना मंगलवार की शाम चार बजे की बताई जा रही है | कार नेपाल की तरफ से सिद्धार्थ नगर को आ रही थी |

बनकसिया मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर एक तलब नुमा गड्ढे में जा गिरी जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी | मृतक का नाम डी0के0 कन्नौजिया उम्र 36 वर्ष पुत्र मायाराम कन्नौजिया के रूप में हुई है जो सिद्धार्थ नगर नगर पालिका के पिठनी वार्ड के निवासी बताये जाते हैं |

कार में सवार दूसरा व्यक्ति गमभीर अवस्था में घायल हो गया जिसे आनन फानन में बी आर डी मेडिकल कॉलेज रेफेर कर दिया गया है घायल व्यक्ति का नाम सदर थाना के मधुकरपुर निवासी संजय कुमार मिश्र उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र हरिशचंद्र मिश्रा के रूप में हुई है ।