📅 Published on: September 10, 2024
प्रशिक्षण में जुटे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक निपुण लक्ष्य पर ध्यान दें शिक्षक-बीईओ
Amir Rizvi
डुमरियागंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र डुमरियागंज के प्रशिक्षण हाल में मंगलवार को शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण में कुल 100 शिक्षक शिक्षामित्र प्रतिभाग कर रहे हैं।
निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी भाषा एवं गणित पर आधारित एफएलएन के चार दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिन खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज संजय कुमार ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए कहा कि निपुण लक्ष्य पर गंभीरता से सभी शिक्षक कार्य करें और समय-समय पर बच्चों का आकलन भी करें।
यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि साप्ताहिक ट्रैक्टर भरा जाना आवश्यक है प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार व शनिवार को निपुण लक्ष्य ऐप पर शिक्षण कार्य करें।
प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए पर ट्रेनर मुस्ताक अहमद व ऐश्वर्या लता ने कहा कि बुनियादी भाषा एवं गणित पर आधारित इस प्रशिक्षण में 2 दिन भाषा व 2 दिन गणित पर कार्य किया जाएगा।
सभी शिक्षक उपलब्ध संदर्शिका के अनुसार कार्य करें। प्रथम दिन शिक्षकों से नए-नए तरीकों से परिचय उनके व्यक्तिगत खूबियो से जोड़ कर लिया गया और चर्चा की गई।
इस प्रशिक्षण में दूसरे शिफ्ट में ट्रेनर अनूप कुमार पांडे ने एनईपी 2020 के तहत एनसीएफ 2022 पर चर्चा की और कहा कि मासिक मूल्यांकन के आधार पर बच्चों को अलग-अलग वर्ग में बांटकर कार्य करें।
प्रशिक्षण में एमआईएस प्रेम प्रकाश चौबे, अभिषेक सिंह, विजय श्रीवास्तव, जियाफत फारुकी, अखिलेश कुमार ,आकाश, फखरुद्दीन, चंद्र प्रकाश ,अभिषेक, वीरेंद्र भारती, अजय कुमार सिंह, अजीत, दीपमाला, जोहरा खातून ,उर्मिला, विजय चौधरी, मोबीन, वंदना आदि शिक्षक मौजूद रहे।