📅 Published on: September 11, 2024
kapilvastupost
खेतिहर जमीनों के बढ़ते पीएच और घटती उर्वरा शक्ति ,साथ ही हमारे स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए सरकार द्वारा पीएम प्रणाम योजना के तहत रसायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करने एवं जैविक उर्वरक को बढ़ावा देने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है|
जिसके क्रम में आज जिले के कृषि भवन से जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुज्जमिल ने हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड गोरखपुर के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान दौरान कृषि अधिकारी ने बताया कि हमारे वैज्ञानिक लगातार शोध कर रहे हैं और सरकार लगातार प्रयोग कर रही जो काफी हद तक सफल भी है । हमारा उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना है।
बाईट- मोहम्मद मुज्जमिल- जिला कृषि अधिकारी