गोविन्द होंडा की नई शाखा का मधुकरपुर में भव्य शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल ने किया उद्घाटन

nizam ansari

सिद्धार्थ नगर – सनई नौगढ़ मार्ग पर मधुकरपुर में गोविन्द होंडा की नई शाखा का उद्घाटन एक भव्य समारोह में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल मौजूद थे, जिन्होंने रिबन काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें रिंकू पाल, जहीर सिद्दीकी, शिल्पी अग्रवाल, शिवांगी, शुभम और विनोद शामिल थे। अतिथियों का स्वागत तारकेश्वर मिश्रा और पुरुषोत्तम पांडेय ने किया।

शोरूम के डायरेक्टर सिद्धार्थ अग्रवाल ने सभी अतिथियों और ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उद्घाटन समारोह का सबसे खास पल वह था जब मुख्य अतिथि एस.पी. अग्रवाल ने 11 नई गाड़ियों की बुकिंग और 5 गाड़ियों की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को चाबियां सौंपी। ग्राहकों के चेहरों पर नई गाड़ी मिलने की खुशी साफ झलक रही थी।

बताते चलें कि सिद्धार्थ नगर जनपद में गोविन्द हौंडा दशकों से अपने अच्छे व्यव्हार , बेहतर सर्विस अच्छे नेटवर्क के दम पर क्षेत्र में जमी हुई है गोविन्द हौंडा कि नयी शाखा का खुलना हौंडा कंपनी और गोविन्द हौंडा के बढ़ते वैल्यू को दर्शाता है |