सिद्धार्थनगर मजार विवाद: “हम भी मंदिरों में जाते हैं” मंदिर में नमाज पढ़ने का दिखावा नहीं करते , मंदिर मस्जिद लोक कलयाण के लिए बने हैं —जमील सिद्दीकी ने तनाव के बीच दिया सर्वधर्म सद्भाव का संदेश

नियमतुल्लाह खान 

सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर के तकियवा स्थित मजार को लेकर जारी विवाद के बीच आज पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती रही। हिंदूवादी संगठनों की ओर से विरोध और तनाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन दिनभर अलर्ट मोड पर रहा और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए।

विरोध प्रदर्शन की आशंका और प्रशासनिक सतर्कता

नगर पंचायत बढ़नीचाफा के अध्यक्ष धर्मराज वर्मा ने पहले घोषणा की थी कि गुरुवार को कथित समाधि स्थल पर हनुमान चालीसा पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने बुधवार को एक वीडियो जारी कर खुद उस स्थान पर न जाने की बात कही। इसके बावजूद, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए।

सुरक्षा व्यवस्था: सीओ डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार रवि कुमार यादव, और त्रिलोकपुर, पथरा तथा भवानीगंज समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, जिसने पूरे हालात पर लगातार नजर रखी।

सपा नेताओं ने किया मजार का दौरा, ‘गंगा-जमुनी तहज़ीब’ और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने की अपील 

तनाव भरे माहौल के बीच आज मजार पर सपा नेता और पूर्व प्रत्याशी जमील सिद्दीकी, सपा नेता फरहान खान, मोनू दुबे और मौलाना अरबाब फारूकी पहुंचे। उन्होंने मजार पर दुआ मांगी और दर्शन किए।

तकियावा मजार से दर्शन फातिहा आशीर्वाद लेकर लौटे स पा नेता जमील सिद्दीकी : “यहां सभी धर्मों के लोग आते हैं और अपनी आस्था के अनुसार मन्नतें मांगते हैं। हम भी कई मंदिरों में जाते हैं और अपनी मान्यताओं के अनुसार प्रार्थना करते हैं।” (सर्वधर्म समभाव पर जोर)

फरहान खान (सपा नेता) ने कहा इस मजार पर सभी धर्मों के लोग आते हैं। यहां की भाईचारा और गंगा–जमुनी तहज़ीब को कुछ लोग खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।” (साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील)

युवा नेता मोनू दुबे (सपा नेता) ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रहे हैं। मैं खुली चुनौती देता हूँ—अगर कोई सांप्रदायिकता फैलाएगा, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।” (भाजपा पर साम्प्रदायिकता फैलाने का आरोप)

मौके पर शांति, प्रशासन की निगरानी जारी

फिलहाल, मजार के आसपास शांति बनी हुई है। प्रशासन हालात को नियंत्रित रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है, ताकि क्षेत्र में किसी भी तरह की साम्प्रदायिक तनाव या अप्रिय घटना को रोका जा सके।