📅 Published on: December 14, 2025
Kapilvastupost
मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट (पंजीकरण संख्या 0013/2022) के तत्वावधान में 13 दिसंबर को जिला कारागार सिद्धार्थनगर में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. अफराज खान के नेतृत्व में कुल 300 स्वेटर वितरित किए गए, जिसमें लगभग 60 महिला बंदी सहित पुरुष बंदियों को ठंड से बचाव के लिए प्रदान किए गए।
महिला बंदियों के लिए विशेष जागरूकता
ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रुखसाना खान ने महिला बैरक में स्वच्छता, स्वास्थ्य, खान-पान तथा ठंड के मौसम में विशेष सावधानियों पर जागरूकता सत्र आयोजित किया। डॉ. अफरोज खान ने भी बंदियों को ठंड से बचाव, स्वच्छ जीवनशैली एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी।
जेल अधीक्षक संदीप वर्मा ने ट्रस्ट के इस परोपकारी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि बंदियों को स्वेटर वितरण मानवता का सच्चा रूप है। उन्होंने समाज के प्रबुद्ध वर्ग से अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता करें।
ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना उनका मूल उद्देश्य है। भविष्य में भी जरूरतमंद, वंचित एवं उपेक्षित वर्गों के लिए ऐसे मानवीय सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।