📅 Published on: January 15, 2026
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। वाराणसी में एनएसयूआई (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बुधवार को सिद्धार्थनगर जिले के कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए।
जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिसिया कार्रवाई को ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दिया।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर अमानवीय व्यवहार का आरोप
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वाराणसी में वरुण चौधरी के नेतृत्व में हो रहा प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन पुलिस ने न केवल कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की, बल्कि उन्हें लॉकअप में डालकर अमानवीय व्यवहार भी किया। कांग्रेसियों ने कहा कि महिलाओं और बच्चों को डराया-धमकाया जाना लोकतंत्र की मर्यादा का उल्लंघन है।
दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि:
* वाराणसी की घटना के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को तत्काल चिह्नित कर कार्रवाई की जाए।
* लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने वाली ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जाए।
प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुदाम प्रसाद, डॉ. प्रमोद कुमार, समून मेकरानी, होरीलाल श्रीवास्तव, अकरम अली, शौकत अली, राहुल, राकेश, मोहम्मद उजैर और संतोष चौधरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।