बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान थाना कोतवाली सिद्धार्थ नगर दिनांक 14/01/2025 को मिशन शक्ति फेज 5.0 (बहू बेटी सम्मेलन) कार्यक्रम वृहद सम्पन्न हुआ दुर्गा प्रसाद निरीक्षक

Manoj Bhagwan 

सिद्धार्थ नगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तिकरण के क्रम में मिशन शक्ति केंद्र स्थापना के उपरांत नारी सुरक्षा एंव स्वालंबन के लिए समर्पित प्रभारी निरीक्षक थाना व जनपद सिद्धार्थ नगर के निर्देशन मे बहू बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया बहू-बेटी कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को सुरक्षा के बारे मे व हेल्पलाइन नम्बरों के बारे मे जानकारी दी गयी

अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व विश्वजीत शौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 14/01/2025 को प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद थाना व जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन में व साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के भीमापार ( डिजिटल लाइब्रेरी), बांसी स्टैण्ड आदि जगहों पर जाकर मिशन शक्ति एवं एण्टी रोमियों किया गया व यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। बहू-बेटी सम्मेलन लगाकर जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे में जानकारी दी गयी।

मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं के बारे में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज-5.0 के विषय में महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन *1090* वुमेन पावर लाइन, *181* महिला हेल्प लाइन, *1076* मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, *112* पुलिस हेल्प लाइन, *1098* चाईल्ड केयर लाइन,
*108* एम्बुलेंस हेल्प लाइन, *101* अग्निशमन हेल्प लाइन, *14567* एल्डर हेल्पलाइन, *1930* साइबर हेल्पलाइन नंबर, नए कानून के बारे में जानकारी दी गई व नई धाराओं को भी बताया गया।

महिलाएं-30 किशोरियां-35 किशोर-55
मिशन शक्ति टीम/साइबर टीम उ0नि0श्री विजय कुमार,उ0 नि0 रमेश यादव,का 0 सुधीर कुमार,का0 शुभम रावत,का0 उमेश आनन्द,म0 हे0 का0 शिल्पा शर्मा,म0 का0 अन्नप्रिया वर्मा,म0का0 रुपम मौर्या आदि कई लोग मौजूद रहे।