सिद्धार्थनगर: भवानीगंज में ज्वेलरी शॉप पर हमला और लूट की कोशिश, बदमाशों ने दुकान में की तोड़फोड़

Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। जनपद के भवानीगंज कस्बे में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक ज्वेलरी शॉप के मालिक राज कुमार सोनी की दुकान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और दुकान में तोड़फोड़ करते हुए लूटपाट की कोशिश की। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
घटना के अनुसार, भवानीगंज निवासी राज कुमार सोनी की कस्बे में ही आभूषण की दुकान है। आरोप है कि किसी पुराने विवाद को लेकर कस्बे के ही राजू (पुत्र आरिफ), कासू और उनके कई साथियों ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर दुकान पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश की और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की।
पीड़ित का कहना है कि हमलावर लूटपाट के इरादे से दुकान में घुसना चाह रहे थे। इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया गया है, जिसे साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया गया है। दहशतजदा दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।