📅 Published on: March 7, 2026
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। जनपद के डुमरियागंज विकास क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनिया राज के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। विद्यालय के मेधावी छात्र आदर्श मोदनवाल का चयन प्रतिष्ठित INSPIRE Award के लिए हुआ है। इस गौरवपूर्ण समाचार से न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
आदर्श मोदनवाल ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार (Innovation) पर आधारित मॉडल के जरिए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
छात्र की इस सफलता के पीछे उनके गाइड शिक्षक कुलदीप कुमार का विशेष मार्गदर्शन रहा, जिन्होंने आदर्श की प्रतिभा को तराशने में निरंतर सहयोग और प्रेरणा प्रदान की।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद आरिफ उस्मानी ने छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। हमारे विद्यालय में बच्चों को प्रारंभ से ही विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।”
विद्यालय परिवार ने आदर्श मोदनवाल और शिक्षक कुलदीप कुमार को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।