विधायक विनय वर्मा के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: शोहरतगढ़ में तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण को हरी झंडी
📅 Published on: April 1, 2026
गुरु जी की कलम से
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर): शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने जा रही है। विधायक विनय वर्मा के निरंतर प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन परियोजनाओं से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा।
प्रमुख विकास परियोजनाएं और निवेश
कुल 4.100 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण पर 383.1 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वीकृत की गई तीन मुख्य सड़कें निम्नलिखित हैं:
* नेपाल बॉर्डर से बाबा असरफदास समाधि स्थल तक संपर्क मार्ग।
* ढे़कहरी बुजुर्ग से ढे़कहरी खुर्द तक मिसिंग लिंक मार्ग।
* ग्राम सभा बसहिया में समय माता स्थान तक मिसिंग लिंक मार्ग।
जनता की मांग और विधायक का संकल्प
विधायक विनय वर्मा ने बताया कि ये सड़कें लंबे समय से जर्जर स्थिति में थीं और गड्ढों में तब्दील हो चुकी थीं। खराब रास्तों के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश था, और स्थानीय जनता ने ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ का संकल्प भी लिया था।
विधायक ने कहा, “मैंने जनता से वादा किया था कि सड़कों का निर्माण हर हाल में कराया जाएगा, जो आज पूरा हो रहा है। ये सड़कें गांवों को शहर से जोड़ेंगी और क्षेत्र के विकास की आधारशिला बनेंगी।
बताते चलें कि शोहरतगढ़ विधानसभा में जर्जर सड़कों और दयनीय स्थिति में सड़कों के निर्माण कार्य को लेकर विधानसभा चुनावों सड़कों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे मतदान बहिष्कार तक किया गया कई गांव में अब इन क्षेत्रों की सड़कों का विकास का सपना पूरा होगा। इसके अतिरिक्त विधानसभा अंतर्गत कई सड़कें अब भी विकास कार्यों के इंतजार


