यू पी के लौंडे ने गोवा की युवती को शादी का झांसा देकर खूब फायदा उठाया ,पुलिस ने किया गिरफ्तार
📅 Published on: April 26, 2026
शादी का झांसा और पहचान छिपाकर दुष्कर्म: त्रिलोकपुर पुलिस ने आरोपी इरफान को किया गिरफ्तार
गुरु जी की कलम से
त्रिलोकपुर (सिद्धार्थनगर): उत्तर प्रदेश की त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने शनिवार को एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर एक युवती के साथ छल किया। आरोपी ने खुद को ‘आदित्य’ बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
क्या है पूरा मामला?
थानाध्यक्ष चन्द्रकांत पाण्डेय के अनुसार, तेतरी गांव निवासी इरफान खान (पुत्र सनाउल्लाह खान) गोवा में पहचान छिपाकर रह रहा था। वहां उसने अपना नाम आदित्य बताया और एक युवती के साथ नजदीकी बढ़ाई। आरोपी ने शादी का वादा कर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
जब युवती ने विवाह के लिए दबाव डाला, तो पहले से शादीशुदा होने के बावजूद इरफान ने उससे झूठी शादी कर ली। कुछ समय बाद वह युवती को अकेला छोड़कर अपने गांव भाग आया। सच्चाई तब सामने आई जब पीड़िता उसे खोजते हुए तेतरी गांव पहुंची। वहां उसे पता चला कि जिसे वह आदित्य समझ रही थी, वह वास्तव में इरफान खान है।
पुलिस की कार्रवाई
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया:
धारा 69: शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाना।
धारा 61(2): आपराधिक साजिश।
धारा 318(4): धोखाधड़ी और छल।


