📅 Published on: June 25, 2026
Nizam Ansari
सिद्धार्थनगर प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर व मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों व लाइब्रेरी में अग्निशमन/आपात सुरक्षा के दृष्टिगत सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा संस्थानों में उपलब्ध फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म, आपातकालीन निकास द्वार, विद्युत वायरिंग, प्रवेश/निकास मार्गों की स्थिति एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया गया । जिन संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों में कमी पाई गई, उन्हें तत्काल नोटिस जारी कर निर्धारित समय में कमियां दूर करने हेतु निर्देशित किया गया । मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा सभी कोचिंग/लाइब्रेरी संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करें तथा सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। नियमों की अवहेलना करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आग से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक किया गया । सिद्धार्थनगर अग्निशमन विभाग जनपदवासियों की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।