ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर: सिद्धार्थनगर में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
📅 Published on: October 14, 2026
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर: जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बयारा चौराहे पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी बयारा चौराहे के पास उनकी तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक आपस में गहरे दोस्त थे और उनकी पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:
इंद्रजीत (निवासी: चौरा बनगवा)
विशाल (निवासी: चौरा बनगवा)
मुकेश (निवासी: चौरा बनगवा)


