📅 Published on: October 20, 2026
Kapilvastupost
बढ़नी, सिद्धार्थनगर: नगर पंचायत बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने मूर्ति विसर्जन स्थल चरगहवा नदी पर पहुँचकर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नदी के तट पर किए गए साफ-सफाई कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और जहाँ भी कमियाँ नज़र आईं, उन्हें तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करने के कड़े दिशा-निर्देश मातहत कर्मचारियों को दिए।
प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए चेयरमैन स्वयं तत्पर दिखे। उन्होंने विसर्जन के समय किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए नदी की गहराई भी नापी।
चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा कि मां दुर्गा के भक्तों को विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग) एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।